Ex Army Job Fair : देहरादून जिला में भूतपूर्व सैनिक के लिए रोजगार मेला 2026

यहाँ से जानें, Ex Army Job Fair हेतू देहरादून जिला क्यों चुना ? 13 फरवरी 2026 को भूतपूर्व सैनिक के लिए रोजगार मेला...


Indian Army Lovers, indianarmylovers, भूतपूर्व सैनिक, Ex Army Job, रोजगार मेला, देहरादून जिला

उत्तराखंड सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिक के पुनर्वास और रोजगार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरकारी पत्र के अनुसार, देहरादून जिला में 13 फरवरी 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला विशेष रूप से राज्यांतरित पूर्व सैनिकों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है, ताकि उनकी योग्यता और अनुभव का सही उपयोग किया जा सके।


क्यों खास है यह रोजगार मेला (Ex Army Job Fair) ?

आज देश में बड़ी संख्या में ऐसे भूतपूर्व सैनिक हैं, जो सेना से सेवा निवृत्त होने के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश करते हैं। रक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पूर्व सैनिकों की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल को कॉर्पोरेट सेक्टर में उपयोग में लाने के लिए देशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में देहरादून रोजगार मेला 2026 एक अहम कड़ी है, जिसे पहले अक्टूबर 2025 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अब इसे पुनः 13.02.2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।


सरकारी निर्देश और देहरादून जिला विभागों की भूमिका : 

इस रोजगार मेले के आयोजन हेतु समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड, सैनिक कल्याण विभाग, औद्योगिक विकास विभाग और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय देहरादून को निर्देशित किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य पूर्व सैनिक इस अवसर का लाभ उठा सकें।


भूतपूर्व सैनिक को क्या मिलेगा 

इस रोजगार मेला के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक को क्या क्या मिल सकता है :

📌 निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर

📌 सुरक्षा सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, सुपरवाइजर, तकनीकी और प्रबंधन पद

📌 कौशल आधारित रोजगार विकल्प

📌 उद्योग जगत से सीधा संपर्क

👉 यह मेला उन पूर्व सैनिकों के लिए बेहद लाभकारी है, जो सेना के बाद नौकरी या री-एम्प्लॉयमेंट की तलाश में हैं।


Ex Army Job Fair हेतू कौन कर सकता है आवेदन ?

🚺 राज्य के भूतपूर्व सैनिक

🚺 उत्तराखंड में निवास करने वाले भूतपूर्व सैनिक

🚺 सेवा निवृत्त JCO / OR

🚺 तकनीकी व गैर-तकनीकी पृष्ठभूमि वाले पूर्व सैनिक

 

निष्कर्ष : 

उत्तराखण्ड के देहरादून जिला में आयोजित होने वाला यह भूतपूर्व सैनिक रोजगार मेला 2026 न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि यह पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। यदि आप या आपके परिवार में कोई पूर्व सैनिक है, तो इस अवसर की जानकारी अवश्य साझा करें।


Indian Army Lovers, indianarmylovers, भूतपूर्व सैनिक, Ex Army Job, रोजगार मेला, देहरादून जिला

🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :- 

 

 NCC में नियुक्ति की ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें.....

 

 यहां से जानेंभारत के गर्व की कहानी...🌺

 

 कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺 

 

 यहां से जानेंनया family pension rules क्या कहता है...

 

 ECHS लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹 

 

Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹

 

 विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद...🌹

 

 ECHS के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹

 

 प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 

  

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ