यहाँ से पायें, भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला पेंशनर के लिए Signal Records Helpline Number के बारे में पूरी जानकारी...🌺🌹
सिग्नलस रिकार्डस ऑफिस (Signals Records Office) आर्मी का एक महत्वपूर्ण विभाग होता है जो संचार और रक्षा से जुड़े सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स का प्रबंधन करता है। यह ऑफिस सेना के संचार नेटवर्क की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करता है। यहां तकनीकी उपकरणों की मरम्मत, रखरखाव और उनके उपयोग से संबंधित जानकारी संग्रहित की जाती है। सिग्नल रिकार्ड ऑफिस से सैनिकों की संचार सेवा में सुधार होता है और ऑपरेशन्स में आसानी होती है। यह विभाग सेना की सुलभ और विश्वसनीय संचार प्रणाली बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सिग्नलस रिकार्डस हेल्पलाइन नंबर (Signal Records Helpline Number) क्या है ?
भारतीय सेना के सिग्नल्स रिकॉर्ड्स ने सैन्यकर्मियों, भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला पेंशनरों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए नया हेल्पलाइन टेलीफोन नंबर 0761‑2639673 जारी किया है। यह हेल्पलाइन खास तौर पर सर्विस रिकॉर्ड, पेंशन, भत्ते, पदोन्नति, डीए/एलटीसी तथा अन्य प्रशासनिक शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए शुरू की गई है।
नए शिकायत हेल्पलाइन नंबर 0761‑2639673 की ज़रूरत क्यों ?
कई सैन्यकर्मियों, भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला पेंशनरों को अपने दस्तावेज़, पेंशन या रिकॉर्ड से जुड़ी समस्या होने पर सही कार्यालय तक पहुँचने में कठिनाई महसूस करते हैं। इस हेल्पलाइन से अब वे सीधे सिग्नल्स रिकॉर्ड्स जबलपुर से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और शिकायत की स्थिति की जानकारी भी फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।
कौन‑कौन इस शिकायत हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकता है ?
वर्तमान में सेवा दे रहे सिग्नल्स कोर के जवान, जेसीओ और अधिकारी, जिनकी व्यक्तिगत जानकारी या पोस्टिंग से संबंधित कोई प्रश्न हो। तथा भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला पेंशनर भी अपने पेंशन और दस्तावेज सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस शिकायत हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
Signals Records में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया :
Signals Records से जानकारी प्राप्त करने अथवा शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे आर्मी नंबर, यूनिट का नाम, PPO नंबर, आधार व मोबाइल नंबर आदि तैयार रखें। फिर किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार, सरकारी अवकाश छोड़कर) कार्यालय समय में 0761‑2639673 पर कॉल करें और संक्षेप में अपनी समस्या बताकर डायरी नंबर या रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :-
✅ NCC में नियुक्ति की ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें...
✅ यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺
✅ कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺
✅ यहां से जानें, नया family pension rules क्या कहता है...?
✅ ECHS लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹
✅ Daughter Marriage हेतू 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹
✅ विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद...🌹
✅ ECHS के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹
नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।
Request: अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.

0 टिप्पणियाँ