वीर नारियों के लिए आर्थिक मदद और सरकारी सुविधाएँ योजनाएँ (Indian Army widow benefits) : जैसे Army Group Insurance Fund, कैंटीन स्मार्ट कार्ड आदि की पूरी जानकारी 2025
भारत की सेना सिर्फ सैनिकों के पराक्रम और शौर्य के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों की देखभाल के लिए भी जानी जाती है। जब कोई सैनिक शहीद होता है या सेवा के दौरान मृत्यु को प्राप्त होता है, तब उसके परिवार को विशेष आर्थिक मदद और योजनाओं का लाभ दिया जाता है। खासकर "वीर नारियाँ" (Shaheed Soldiers’ Widows) के लिए केंद्र सरकार, रक्षा मंत्रालय और सेना विभिन्न प्रकार की आर्थिक मदद योजनाएँ (Indian Army widow benefits) और सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।
🚺 वीर नारियों के लिए आर्थिक मदद (Indian army widow benefits)
भारतीय सेना और सरकार ने वीर नारियों तथा शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं। इनमें शिक्षा, विवाह अनुदान, पेंशन, छात्रवृत्ति और अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि शामिल है।
📌 Extended Insurance Cover (विस्तारित बीमा कवर)
-
लाभ : ₹7.5 लाख
-
यह लाभ सैनिक की मृत्यु के बाद मिलता है। यह कवर 30 साल तक या 75 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) उपलब्ध रहता है।
-
कैसे मिलेगा ? : AGI (Army Group Insurance Fund) निदेशालय के माध्यम से।
📌 Demise Grant (मृत्यु अनुदान)
-
लाभ : ₹7,000
-
यह राशि सभी शहीद जवानों (JCOs/OR Veterans) के परिवार को दी जाती है।
-
कैसे मिलेगा ? : संबंधित स्टेशन मुख्यालय (Stn HQ) से।
📌 ADLRS – Assured Decent Last Rites Scheme
-
लाभ : ₹10,000
-
शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए यह राशि प्रदान की जाती है।
-
कैसे मिलेगा ? : URC / स्टेशन मुख्यालय / VSK के माध्यम से।
📌 AWWA Education Scholarship (शिक्षा छात्रवृत्ति योजना)
AWWA (Army Wives Welfare Association) वीर नारियों के बच्चों के लिए शिक्षा अनुदान प्रदान करती है।
-
कक्षा 1 से 8 तक: ₹10,000 प्रति बच्चा (एक वर्ष में अधिकतम 2 बच्चे)
-
कक्षा 9 से 12 तक: ₹14,000 प्रति बच्चा
-
Graduation (स्नातक): ₹20,000 प्रति बच्चा
-
Post Graduation (स्नातकोत्तर): ₹25,000 प्रति बच्चा
-
Professional Course / Tech Grant: ₹50,000 प्रति बच्चा
-
Marriage Grant (विवाह अनुदान): ₹50,000 (सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु होने पर)
कैसे मिलेगा ?
ZSB/RSB/VSK/स्टेशन मुख्यालय के माध्यम से आवेदन करना होता है।
📌 DSP Saving Account (PAI)
-
लाभ: ₹5,00,000 (सिर्फ आकस्मिक मृत्यु / दुर्घटना के मामले में)
-
कैसे मिलेगा?: State Bank of India (SBI) के माध्यम से।
📌 प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS – Prime Minister’s Scholarship Scheme)
-
लाभ :
-
लड़कों के लिए – ₹2,500 प्रति माह
-
लड़कियों के लिए – ₹3,000 प्रति माह
-
-
पात्रता : यह छात्रवृत्ति मेरिट बेसिस पर दी जाती है।
-
कैसे मिलेगा ?: ZSB / VSK / स्टेशन मुख्यालय के माध्यम से।
📌 Canteen Card army (आर्मी कैंटीन कार्ड सुविधा)
-
शहीद सैनिक की पत्नी (Veer Nari) और परिवार को आर्मी कैंटीन की सुविधा मिलती है।
-
कैसे मिलेगा ? : ZSB / स्टेशन मुख्यालय / VSK के माध्यम से।
✅ वीर नारियों के लिए संपर्क सूत्र :-
यदि किसी वीर नारी को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो तो वह सीधे अपने अपने Records Office, Station HQ या Zila Sainik Kalyan Karyalaya से संपर्क कर सकती हैं।
🚺 यहाँ पर 58 गोरखा राइफल्स के contact details दिए गए हैं :-
-
OIC, NER/Task Clerk
-
फोन : 0364-2585442 (सोमवार से शनिवार कार्य समय में)
-
-
CRO
-
फोन : 0364-2912417
-
-
ईमेल : khukri58@nic.in
| क्र. | लाभ का प्रकार | पात्रता/लाभ | आवेदन/प्राप्ति का स्रोत |
|---|---|---|---|
| 📌 | Extended Insurance Cover (विस्तारित बीमा कवर) | ₹7.5 लाख (30 वर्ष तक या 75 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो) | Army Group Insurance Fund (AGI) निदेशालय |
📌 | Demise Grant (मृत्यु अनुदान) | ₹7,000 (सभी मृतक JCOs/OR वेटरन्स) | संबंधित स्टेशन मुख्यालय |
| 📌 | Assured Decent Last Rites Scheme (ADLRS) | ₹10,000 (अंतिम संस्कार हेतु सहायता) | URC/ स्टेशन मुख्यालय / VSK |
| 📌 | AWWA शिक्षा छात्रवृत्ति (Education Scholarship) | - कक्षा 1 से 8 तक: ₹10,000 प्रति बच्चा |
भारत की वीर नारियाँ राष्ट्र की असली शक्ति हैं। उनके पति ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, इसलिए सरकार और सेना यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई न झेलनी पड़े।
इन योजनाओं जैसे : –
-
Army Group Insurance Fund Scheme
-
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
-
AWWA शिक्षा छात्रवृत्ति
-
आर्मी कैंटीन कार्ड सुविधा
-
विवाह अनुदान व पेंशन योजनाएँ
के माध्यम से वीर नारियों और उनके बच्चों को एक सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलती है।
🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :-
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें