कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने भ्रमण के दौरान कहा ...
के.आर.सी. रानीखेत पहुंचे राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त)...🌹
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने गुरुवार दिनांक ०५ जून २०२५ को ऐतिहासिक कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र का भ्रमण कर केंद्र के गौरवशाली इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आर्मी के जवानों के साथ संवाद किया। उन्होंने अग्निवीरों का हौंसलाअफजाई किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और हित के लिए सेना उचित माध्यम है। अग्निवीरों ने सेना का रास्ता चुनकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को रानीखेत का भ्रमण किया। इस दौरान वह ऐतिहासिक कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र पहुंचे। यहां वीर जांबाजों के इतिहास से रूबरू हुए। सैन्य अधिकारियों ने राज्यपाल को केंद्र में संचालित वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
के.आर.सी. कमांडेंट ब्रिगेडियर एस.के. यादव ने केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र का इतिहास गौरवशाली है।
सैनिकों को ए.आई. तकनीक में भी किया जाए दक्ष : राज्यपाल
राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (के.आर.सी.) के आउटरीच प्रोग्राम की सराहना की। उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कौशल विकास, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण आदि पहल को अच्छा बताया। राज्यपाल ने सैनिकों को ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से सैनिकों को दक्ष करने और पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए होम स्टे और मौन पालन सहित अन्य रोजगार परख योजनाएं चलाने का सुझाव भी दिया।
के.आर.सी. के भ्रमण पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षु अग्निवीरों से बातचीत किया :-
राज्यपाल महोदय ने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह थलसेना की सबसे बड़ी इंफैंट्री रेजिमेंटों में से एक है। इस रेजिमेंट की सुदृढ़ प्रशिक्षण परंपरा एवं अनुशासनात्मक संस्कृति भी विश्वस्तर पर प्रतिष्ठित है। कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने प्रस्तुतीकरण के जरिये केंद्र की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले रानीखेत पहुंचने पर डी.एम. आलोक कुमार पांडेय, एस.एस.पी. देवेंद्र पींचा समेत के.आर.सी. के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया।
सैनिकों को फिट रखने के लिए खेलों का बड़ा योगदान... 🌹
राज्यपाल महोदय ने आर्चरी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो जैसे खेलों के प्रशिक्षण को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि सैनिकों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए खेलों का बड़ा योगदान है। बाद में राज्यपाल सपरिवार प्रसिद्ध रानीखेत के प्रसिद्ध झूला देवी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, ए.एस.पी. हरबंश सिंह आदि थे।
कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को मिला सम्मान...🙏
बिटिया की शादी हेतू सरकार द्वारा जारी विस्तृत निर्देश...
https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/12/nov-2023.html
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने रेजिमेंट केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के बीच वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीदों के साथ उनके परिवारों का योगदान भी अतुलनीय है।
राज्यपाल ने किया वुलन केंद्र का निरीक्षण... 🏭
भ्रमण के तहत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने वुलन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पूर्व सैनिकों की आश्रित महिलाएं हस्तनिर्मित शॉल और जैकेट तैयार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल है, बल्कि पारंपरिक कौशल के संरक्षण का उत्तम उदाहरण है।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें