रक्षाकर्मी एवं रक्षा पेंशनर : DSP (डिफेंस सैलरी पैकेज) के लिए कैसे करें अप्लाई /🎈🎈Get DSP account benefits from here

पूर्व सैनिकों एवं फैमिली पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी..... 

     अगर आप या आपके परिचित रक्षा पेंशनर हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पेंशन जाने के बाद भी आपका पेंशन अकाउंट डिफेंस सैलरी पैकेज में होने चाहिए ताकि आप भी DSP account की सुविधाओं का लाभ ले सकें। आज हम यहां DSP अकाउंट की डिटेल जानकारी और इसके लिए कैसे अप्लाई करें, इनके बारे में जानते हैं।

     एस.बी.आई.  डी.एस.पी. खाता (SBI DSP ACCOUNT) सेना, नौसेना, वायुसेना , असम रायफल्स, राष्ट्रीय रायफल्स तथा जी.आर.ई.एफ. (सीमा सड़क संगठन) के सैन्य कर्मचारी के लिए एक प्रकार का वेतन खाता हैं।



इसलिए आप सभी लोगों को SBI डी.एस.पी. वेतन खाते के फायदे जानना बहुत ही जरूरी हैं।

अगर आपका डी.एस.पी. अकाउंट नहीं है और आप भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना , असम रायफल्स, राष्ट्रीय रायफल्स तथा जी.आर.ई.एफ. (सीमा सड़क संगठन) के सैन्य कर्मचारी है, तो आप भी एस.बी.आई. बैंक के रक्षा वेतन पैकेज (डी.एस.पी.) के तहत अपने वेतन खाते खुलवा सकते हैं।

भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, असम रायफल्स, आर.आर. (राष्ट्रीय राइफल) तथा जी.आर.ई.एफ. (सीमा सड़क संगठन) के, रक्षा कर्मियों के रैंक के आधार पर तीन प्रकार यानि गोल्ड, डायमंड तथा प्लैटिनम में उपलब्ध है।

DSP– भारतीय थल सेना


गोल्ड :- जे.सी.ओ. तथा अन्य रैंक।

डायमंड :- लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर।

प्लैटिनम :- ले. कर्नल, कर्नल , ब्रिगेडियर, मेजर जनरल, ले. जनरल तथा जनरल।

{असम रायफल्स, राष्ट्रीय रायफल्स तथा जी.आर.ई.एफ. (सीमा सड़क संगठन) के सभी रैंक, के रक्षा कर्मियों का थल सेना के समान रैंक के समकक्ष आधार पर गोल्ड , डायमंड और प्लैटिनम डी.एस.पी. खाते होंगे।}


डी.एस.पी. वेतन खाता – नौसेना


गोल्ड :- सी II, सी I, लीडिंग सी मैन, पेट्टी ऑफिसर, चीफ पेट्टी ऑफिसर , मास्टर चीफ पेट्टी ऑफिसर– II तथा मास्टर चीफ पेट्टी ऑफिसर – l

डायमंड :- सब लेफ्टिनेंट, लेफ्टिनेंट तथा लेफ्टिनेंट कमांडर

प्लैटिनम :- कमांडर, कैप्टन , कमोडोर, रियर एडमिरल, वाइस एडमिरल तथा एडमिरल।


डी.एस.पी. वेतन खाता– वायु सेना


गोल्ड :- अधिकारी रैंक से नीचे के सभी सैन्य कर्मी।

डायमंड :- फ्लाइंग ऑफिसर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट, स्क्वाड्रन लीडर।

प्लैटिनम :- विंग कमांडर, ग्रुप कैप्टन, एयर कमोडोर, एयर वाइस मार्शल, एयर मार्शल तथा एयर चीफ मार्शल।


सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए फायदे


1. शून्य बैलेंस खाता और भारत में किसी भी बैंक के ए.टी.एम. पर मुफ्त असीमित संख्या में लेनदेन।


2.  सभी रैंकों को 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर।


3. कार लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क पर 100% की छूट।


4. वार्षिक लॉकर किराए पर 25% तक की छूट।


5. MOD (मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट) बनाने और अधिक ब्याज अर्जित करने के लिए ऑटो-स्वीप सुविधा (वैकल्पिक)।


6. डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट सुविधा उपलब्ध है।


7. निः शुल्क ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चेक, एस.एम.एस. अलर्ट एन.ई.एफ.टी. आर.टी.जी.एस. जारी करना।


सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए फायदे..... 


1. शून्य बैलेंस खाता और भारत में किसी भी बैंक के ए.टी.एम. पर मुफ्त असीमित संख्या में लेनदेन।


2. सभी रैंकों को 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर।


3. सभी रैंकों को 1 करोड़ रूपये का हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर। 


4. सभी रैंकों को 50 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी विकलांगता) कवर।


5. एक्सप्रेस क्रेडिट, होम लोन, कार लोन और शिक्षा ऋण उचित दरों पर उपलब्ध हैं।


6. एक्सप्रेस क्रेडिट, कार लोन और होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में 100% की छूट (वास्तविक टी.आई.आर. और मूल्यांकन शुल्क, आदि, जहां लागू हो, वसूल किया जाएगा)।


7. वार्षिक लॉकर किराये पर 25% तक की छूट।


8. MOD (मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट) बनाने और अधिक ब्याज अर्जित करने के लिए ऑटो-स्वीप सुविधा (वैकल्पिक)।


9. डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट सुविधा उपलब्ध है।


10. निःशुल्क ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चेक, एस.एम.एस. अलर्ट, एन.ई.एफ.टी./आर.टी.जी.एस. जारी करना।


11. दो महीने के शुद्ध वेतन के बराबर ओवरड्राफ्ट (खाते के प्रकार के आधार पर अधिकतम सीमा के अधीन)।


12. आतंकवादी, नक्सली/विदेशी शत्रु के विरुद्ध कार्रवाई में मृत्यु हो जाने पर अतिरिक्त 10 लाख रूपये  की राशि दी जाएगी।


13. एस.बी.आई. रिश्ते (पारिवारिक बचत खाता) : वेतन पैकेज ग्राहक के परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग लाभ के साथ।


14. आतंकवादी, नक्सली एवं विदेशी दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई में मौत के लिए एस.बी.आई. ऋण खाते के लिए 10 लाख तक एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण कवर।





     अगर आप रक्षा पेंशनर हैं, और आप अपने पेंशन को DSP पेंशन अकाउंट में परिवर्तित कर लें। इसके लिए आपको निम्न दस्तावेज बैंक में जमा करवाने होंगे :-

1. बैंक मैनेजर के नाम पर एक एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र।

2. PPO की कॉपी।

3. आधार कार्ड की कॉपी।

4. PAN कॉर्ड की कॉपी।



जानें, क्या शेर अभी जिंदा है.....?


यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ