1 नवंबर 2025 से भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला के लिए राहत की सौगात : Armed Forces Flag Day Fund

यहाँ से जानिए, सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड की नई दरें : भूतपूर्व सैनिक और विधवा महिला के लिए 1 नवंबर 2025 से राहत की सौगात तथा ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरा जाता है...🌹 

Raksha Mantralaya, गरीब कल्याण योजना, आर्थिक मदद, Bhartiya Thal Sena, 1 नवंबर, भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला, Armed Forces Flag Day Fund, indian army lovers, indianarmylovers,

भारत के लाखों भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला और उनके परिवारों के लिए एक नई खुशी की खबर है - Armed Forces Flag Day Fund (AFFDF) के तहत वित्तीय सहायता योजनाओं की दरों में वृद्धि की गई है। रक्षा मंत्रालय के निर्णय अनुसार 1 नवंबर 2025 से लगने वाले नए संशोधित दरें अब अधिक लाभकारी साबित होंगी


AFFDF (Armed Forces Flag Day Fund) सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड क्या है ? 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड का गठन भारतीय थल सेना ( Bhartiya Thal Sena ), भारतीय वायु सेना और नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों तथा उनके परिवार के कल्याण के लिए किया गया था। 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवसके रूप में प्रतिवर्ष धन संग्रह होता है, जिसका उद्देश्य युद्ध काल या सेवा के दौरान जनहानि, सेना कर्मियों के पुनर्वास और परिजनों को मदद देना है


AFFDF की तीन मुख्य आर्थिक मदद योजनाएँ :- 

1. Penury Grant (गरीब कल्याण योजना) 

👉 पहले गरीब कल्याण योजना के तहत ₹4000 प्रतिमाह की राशि मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर ₹8000 प्रतिमाह कर दिया गया है

👉 यह योजना उन गैर-पेंशनभोगी (Non-pensioner) भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला के लिए है जिनकी कोई नियमित आय नहीं है और वे 65 वर्ष से ऊपर है

👉 लाभार्थी को आजीवन सहायता मिलती है, ताकि इनके सम्मानजनक जीवनयापन में कोई कमी न रहे

👉 गरीब कल्याण योजना के लिए दस्तावेजों की लिस्ट यहाँ से देखें https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/06/penury-grant.html


2. Marriage Grant (विवाह अनुदान) 

👉 पहले विवाह अनुदान के लिए ₹50,000 मिलते थे; अब इस अनुदान को बढ़ाकर ₹1,00,000 किया गया है

 👉 यह अनुदान पूर्व सैनिक की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह या विधवा महिला के पुनर्विवाह पर लागू होता है

 👉 नव-परिवर्तित दरें 1 नवंबर 2025 के बाद हुए विवाह पर लागू होंगी

👉 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया यहाँ से समझें तथा online apply यहीं से करें -https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/05/good-news-for-ex-servicemen-and-veer.html


3. Education Grant (शिक्षा अनुदान) 

👉 पहले ₹1000 प्रतिमाह प्रति छात्र; अब ₹2000 प्रतिमाह प्रति छात्र किया गया है

 👉 कक्षा 1 से स्नातक तक के दो आश्रित बच्चे या विधवा महिला के दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु मान्य है

👉 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरा जाता है ? यहाँ से समझें तथा online apply यहीं से करें - https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/05/24000.html

 

भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला के लिए 2025 की नई दरें कब और कैसे लागू होंगी ? 

अब 1 नवंबर 2025 के बाद आवेदन करने वाले लाभार्थियों को नए संशोधित दरों का लाभ मिलेगा। रक्षा मंत्रालय (Raksha Mantralaya) के अनुसार, इस निर्णय के कारण सालाना लगभग 257 करोड़ की वित्तीय ज़िम्मेदारी Armed Forces Flag Day Fund द्वारा पूरी की जाएगी


Raksha Mantralaya, गरीब कल्याण योजना, आर्थिक मदद, Bhartiya Thal Sena, 1 नवंबर, भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला, Armed Forces Flag Day Fund, indian army lovers, indianarmylovers,


AFFDF योजनाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरा जाता है 

1.  संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के राज्य सैनिक बोर्ड में संपर्क करें।

2.  आवश्यक दस्तावेज जैसे सेवा प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, परिवार विवरण आदि प्रस्तुत करें

3.  निर्धारित आवेदन पत्र भरें और संबंधित अधिकारी को जमा करें

सरकार की यह पहल पूर्व सैनिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत तंत्र साबित होगी। यदि कोई आपके परिवार, या जानने वालों में इस वर्ग का है, तो उन्हें अवश्य इस ब्लॉग को साझा करेंताकि वे नए संशोधन का लाभ जल्दी उठाएँ।

भूतपूर्व सैनिक एवं विधवा महिला के लिए योजनाओं के लाभ और महत्व :- 

 👉 आर्थिक स्थिरता : पेंशन न पाने वाले वृद्ध पूर्व सैनिकों को नियमित आर्थिक मदद

👉 शिक्षा का विस्तार : बच्चों और विधवाओं की शिक्षा को बढ़ावा

👉 सामाजिक सम्मान : शादी के खर्च में सहयोग से सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहती है

👉 इस योजना के माध्यम से सरकार सैनिकों के समर्पण और बलिदान को सम्मान देती है। हर वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवसपर जुटाए गए फंड का पारदर्शी इस्तेमाल देश के वीरों के लिए निष्पक्षता से होता है

 

Raksha Mantralaya, गरीब कल्याण योजना, आर्थिक मदद, Bhartiya Thal Sena, 1 नवंबर, भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला, Armed Forces Flag Day Fund, indian army lovers, indianarmylovers,
Raksha Mantralaya, गरीब कल्याण योजना, आर्थिक मदद, Bhartiya Thal Sena, 1 नवंबर, भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला, Armed Forces Flag Day Fund, indian army lovers, indianarmylovers,


निष्कर्ष :- AFFDF की Penury Grant ( गरीब कल्याण योजना ), Marriage Grant ( विवाह अनुदान ) और Education Grant की नई बढ़ोतरी वास्तव में एक ऐतिहासिक सकारात्मक कदम है। इससे देश के उन सैनिकों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्होंने अपनी पूरी जवानी देश की सेवा में लगाई। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी सैनिक बोर्ड या रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं।


🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :-  

यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/15-happy-independence-day.html

  

कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/3-kumaon-regiment-ranikhet.html

 

यहां से जानें, नया family pension rules क्या कहता है...

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/2022-lta.html

  

✅ ex servicemen contributory health scheme लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/echs-health-checkup-for-echs.html

 

✅Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/05/good-news-for-ex-servicemen-and-veer.html

 

विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद ...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/04/grand-welfare-scheme-of-rajasthan.html

 

✅ ECHS (ex servicemen contributory health scheme) के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/echs-eligibility-of-dependants-for-echs.html

  

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ